Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

नीरज निशा : शहर में पहली बार अनुनाद गुनगुनाएगा नीरज के फिल्मी गीत, आयोजन 19 जुलाई को

नीरज निशा : शहर में पहली बार अनुनाद गुनगुनाएगा नीरज के फिल्मी गीत, आयोजन 19 जुलाई को

खबरगुरु (रतलाम) 15 जुलाई। आठ दशकों तक गीतों के राजकुमार के रूप में लाखों भारतीयों के मन मस्तिष्क पर छाए रहे गीतकार गोपाल दास नीरज के फिल्मी सफर को ‘अनुनाद’ शहर में पहली बार संगीतमय पेश करेगा । अनुनाद की ‘नीरज निशा’ 19 जुलाई शनिवार को शाम 7 बजे गुजराती स्कूल परिसर में होगी। संस्था के अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि रतलाम शहर से नीरज जी का विशेष नाता रहा और वे यहां कई बार रचना पाठ करने के लिए आए , मगर शहर में अब तक उनके फिल्मी गीतों की संगीतमय प्रस्तुति का एकल कार्यक्रम नहीं हुआ । इसी को ध्यान में रखते हुए अनुनाद ने नीरज की पुण्यतिथि पर यह आयोजन करने का निर्णय लिया है, जिसमें कोलकाता की सुप्रसिद्ध गायिका रत्ना दास के साथ स्थानीय कलाकार नीरज के गीतों की प्रस्तुति देंगे।

ये देंगे प्रस्तुति

‘ कारवां गुज़र गया, गुबार देखते रहे ‘ शीर्षक से संगीत संध्या में वरिष्ठ रंगकर्मी ओमप्रकाश मिश्र सहित अवनि उपाध्याय, रिदम मिश्रा, नरेश यादव, टोनी बोरिया, विपिन जैन, मनोज जोशी, गणेश मिश्रा , प्रदीप पवार, सूरज बारवाल एवं मनोज जोशी गीतों की प्रस्तुति देंगे । साथ ही नीरज की प्रमुख कविताओं का पाठ विनोद झालानी, मयूर व्यास, रीता दीक्षित, संजय परसाई ‘सरल’ एवं परम जैन करेंगे।

इनका होगा सम्मान 

आयोजन में साहित्य सेवा के लिए अनुनाद द्वारा पांच महानुभावों का सम्मान भी किया जाएगा। वरिष्ठ रचनाकार प्रो. रतन चौहान, हास्य कवि धमचक मुलथानी, रंगकर्मी यूसुफ़ जावेदी, शायर अब्दुल सलाम खोखर और साहित्य सेवी विनोद झालानी का सम्मान किया जाएगा। संस्था के संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष अजीत जैन ने संगीत प्रेमियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!