खबरगुरु (भोपाल) 11 सितम्बर। मध्यप्रदेश सरकार ने हालिया प्रशासनिक फेरबदल किया था। इस सूची में जबलपुर के कलेक्टर रहे 2010 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना को आयुक्त जनसंपर्क, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

गुरुवार को नवागत आयुक्त दीपक सक्सेना ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयुक्त दीपक सक्सेना ने सौजन्य भेंट की। आईएएस सक्सेना की पहचान एक कुशल प्रशासक और जनसरोकारों से जुड़े अधिकारी के रूप में रही है। वे इसके पूर्व जबलपुर के कलेक्टर रहे हैं। वहां उन्होंने कई नवाचार किए हैं। उन्होंने शिक्षा माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक की। शिक्षा के नाम जबलपुर शहर में चल रहे बुक, ड्रेस की फिक्सिंग के खेल को नेस्तनाबूद कर दिया।
नवागत जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना
दीपक कुमार सक्सेना का जन्म मध्य प्रदेश के गुना जिले में 29 दिसंबर 1967 को हुआ। इनके पिता मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में कार्यरत थे। 5वीं तक की पढ़ाई गुना में की, लेकिन पिता के ट्रांसफर के बाद वे उज्जैन चले गए। जहां आगे की पढ़ाई की। दीपक कुमार बचपन से ही गणित में माहिर थे और उन्होंने मैथ्स से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। बैंक की परीक्षा दी और नौकरी भी लग गई। कुछ दिनों बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा की ओर रुख किया।
दीपक कुमार सक्सेना पहले ही प्रयास में MPPSC में सफलता हासिल की। उन्होंने इतिहास और मानव शास्त्र विषय के साथ पढ़ाई की और लगातार आगे बढ़ते गए। दीपक कुमार सक्सेना साल 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने जनवरी 2024 को जबलपुर के कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया था। जबलपुर कलेक्टर के पहले दीपक कुमार संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मप्र भोपाल और प्रबंध संचालक मप्र राज्य भंडार गृह निगम भोपाल में पदस्थ थे।


