Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

शंकर मंदिर में गोवंश का कटा सिर फेंकने पर आक्रोश, देखे वीडियो

शंकर मंदिर में गोवंश का कटा सिर फेंकने पर आक्रोश, देखे वीडियो

खबरगुरू (रतलाम) 14 जून। रतलाम के जावरा में शुक्रवार को शंकर मंदिर में गोवंश का सिर मिलने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। हिंदू संगठन जावरा को बंद करवाने निकले है।

जावरा स्थित शंकर मंदिर में शुक्रवार सुबह गोवंश का सिर कटा मिला है। पुजारी हर रोज की तरह सुबह तकरीबन 3 बजे मंदिर का पट खोलने क पहुंचे तब भगवान गणेश जी की मूर्ति के यहां गोवंश का सिर कटा मिला। पुजारी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद से ही आक्रोश का माहौल बन गया है। हिंदू संगठन जावरा को बंद करवाने निकले है। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली कई संगठनों ने विरोध जताते हुए जावरा बद करवाने का निर्णय लिया। हिंदू संगठनो ने एकत्रित होने के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज भी भेजे। घटना के सीसीटीवी सामने आए है। जिसमें आरोपियों का सुराग मिला है। उसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे ने इस कृत्य की निंदा की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जावरा शहर अंतर्गत शंकर मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष फेकने वाले दोनो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनो आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!