खबरगुरु (रतलाम) 3 अगस्त। रतलाम जिले के बिरमावल गांव में रविवार देर रात पंचायत भवन के सामने स्थित बड़केश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों को तोड़कर खंडित करने का मामला सामने आया है। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर एकत्रित हो गए और मूर्तियां तोड़ने वाले आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

रविवार रात 11 बजे बिरमावल गांव में पंचायत भवन के सामने स्थित बड़केश्वर महादेव मंदिर पर एक 50 वर्षीय राधेश्याम मालवीय ने मूर्तियां खंडित कर दी। उसने लाठी से मूर्तियों को तोड़ा। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर एकत्रित हो गए और मूर्तियां तोड़ने वाले आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी राधेश्याम हरियाणा में रामपाल महाराज का अनुयायी है।


