खबरगुरु (अयोध्या) 10 जनवरी। अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक युवक द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तत्काल रोका और हिरासत में ले लिया। रोके जाने पर शख्स ने संप्रदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। युवक से पूछताछ की जा रही है ।
दरअसल, अयोध्या के राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब एक कश्मीरी युवक ने नमाज पढ़ने की कोशिश की, जैसे ही युवक ने नमाज पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाया तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा। सूचना पर कई सुरक्षा एंजेसियां मौके पर पहुंची हैं। हालांकि, इस मामले पर जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है । पकड़ा गया शख्स खुद को कश्मीर का रहने वाला बता रहा है । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं ।


