खबरगुरु (रतलाम) 08 जनवरी। 38वीं राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता हरियाणा के झज्जर में 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में रतलाम के प्रखर राठौड़ का चयन मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है। वें राष्ट्रीय स्तर पर अपना कौशल दिखाएंगे।
आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर और सचिव वीरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि जर्जर (हरियाणा) में दिनांक 9 से 12 जनवरी तक 38 वी राष्ट्रीय सबजूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी उसमें प्रखर का चयन शाजापुर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में अपने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश की टीम में चयन हुआ।
राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं प्रखर
प्रतियोगिता में 28 राज्यों की टीम ने हिस्सा लेगी। प्रखर लगभग 4 साल से अकादमी में प्रैक्टिस कर रहा है प्रखर कक्षा 8 वि में बोधि इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययन करता है। प्रखर कि इस सफलता के लिए प्रखर सारा श्रेय कोच वीरेंद्र गुर्जर के अलावाअपने पिता चंदन राठौड़ जो कि व्यापारी है और माता सरोज राठौड़ जो कि शिक्षिका है उन्हें देता है।प्रखर पिछले साल जम्मू कश्मीर में आयोजित हुई राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।


