खबरगुरू (रतलाम/मंदसौर) 21 जनवरी। रतलाम रेल मंडल में पदस्थ रेलवे के जूनियर इंजीनियर का शव संदिग्ध अवस्था में मंदसौर जिले के खोड़ाना गांव में मिला है। उनके शरीर पर तीन गोलियां लगी है। वहीं कार के अंदर गोलियों के चार खाली खोखे भी मिले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना रतलाम जिले की सीमा से लगे मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र की है। रविवार को मंदसौर जिले का भागवढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना में रतलाम रेल मंडल में पदस्थ रेलवे के जूनियर इंजीनियर 32 वर्षीय दीक्षांत पंडया का शव मिला। जानकारी मिलते ही भावगढ़ और रतलाम जिले के ढोढर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पंड्या रतलाम रेल मंडल के मंडल मुख्यालय पर C&W (कारगो एंड वैगन) डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। शव कार के अंदर डेस बोर्ड व सीट के बीच में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव बाहर निकाला। शरीर पर तीन गोलियां लगी पाई गई। वहीं कार के अंदर गोलियों के खाली खोखे भी पड़े हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।