खबरगुरू (रतलाम) 10 जून। रामपुरिया से रतलाम आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला और बच्चें भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे ऑटो पलटने से 10 लोग घायल हुए हैं। ऑटो चालक ऑटो में 10 से ज्यादा सवारी बैठा कर रामपुरिया से रतलाम की ओर आ रहा था। रामपुरिया में पुलिया के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 10 लोग घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय लाया गया है।
ये हुए घायल
सलीम पिता मंसूर उम्र 65 वर्ष, शमशाद पति सलीम उम्र 60 वर्ष, वाजिद खान पिता आजाद खान उम्र 70 वर्ष, गली बाई पिता कालू वसुनिया उम्र 80 वर्ष, कृष्णा पिता प्रकाश वसुनिया उम्र 16 वर्ष, विसना पिता प्रकाश वसुनिया उम्र 12 वर्ष, सुनीता पति बालू महिला उम्र 30 वर्ष, कालीबाई पति गोवर्धन खराड़ी उम्र 40 वर्ष, शांति बाई पति प्रभु महिला उम्र 45 वर्ष, कुंवरी बाई पति सरदार वसुनिया उम्र 45 वर्ष हादसे में घायल हुए है। सभी रामपुरिया के निवासी हैं।