खबरगुरु (रतलाम) 27 अक्टूबर। रतलाम से इंदौर जाने वाली चार्टर्ड बस के खराब होने से यात्री परेशान हो गए। तेज बारिश के बीच जब लोग बस में सवार होने के लिए रतलाम चार्टर्ड बस के ऑफिस पहुंचे तो उन्हेबस के केंसल होने की जानकारी मिली। रतलाम ऑफिस पर यात्रियों के फोन तक के जवाब नहीं दिए। लोगो ने नाराजगी जताते हुए शिकायात की बात कही।
सोमवार शाम 7 रतलाम से इंदौर जाने वाली चार्टर्ड बस के लिए यात्री इंतजार करते रह गए और बस आई ही नहीं। परेशानियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश हो रही थी। जैसे तैसे लोग चार्टर्ड बस के ऑफिस पहुंचे थे, परंतु यहां पहुंच कर पता चला कि इंदौर जाने वाली बस आई ही नहीं है। रतलाम चार्टर्ड बस ऑफिस में यात्रियों के फोन तक उठाना बंद कर दिया था। कई यात्री अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर इंदौर के सफर के लिए चार्टर्ड बस में सवार होने आए थे। परंतु भारी बारिश के बीच पहुंचे यात्रियों को निराश होकर जाना पड़ा। यात्रियों का कहना था की कई बार रतलाम चार्टर्ड ऑफिस के संपर्क नंबर पर फोन किया ताकि बस के सही समय की जानकारी मिल पाए परंतु ऑफिस द्वारा फोन तक नहीं उठाया गया। यात्रियों और लोकल स्टाफ की शिकायत के बावजूद चार्टड के इंदौर ऑफिस से रिस्पॉन्स नहीं मिला।

स्टाफ नहीं है तो हम क्या करें
बस यात्री के अनुसार जीवन नाम का एक ही कर्मचारी ऑफिस पर मिला। जब उससे कहा की कोई हमारे फोन ही नही उठा रहा तब कर्मचारी ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ऑफिस स्टाफ नहीं है तो हम क्या करें। तब लोगों ने शिकायत करने के लिए सुपरवाइजर या मैनेजर से बात करने के लिए कहा तो कर्मचारी ने कहा कि कोई मैनेजर या सुपरवाइजर भी यहां मौजूद नहीं है। यात्रियों द्वारा जब मैनेजर या सुपरवाइजर के नंबर मांगे गए तो कर्मचारियों ने नंबर देने से भी मना कर दिया। शिकायत पुस्तिका भी रतलाम चार्टर्ड बस कार्यालय में मौजूद नहीं है। फीस तो यात्रियों से ले ली जाती है परंतु जब सुविधा देने की बात आती है यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही। भारी बारिश के बीच लोग परेशान होते रहे, ऑफिस में जवाब देने के लिए कर्मचारी भी नहीं है।

चार्टर्ड बस के ऑफिस के बाहर नाली का गंदा पानी था जिसमें से होकर लोगों को निकलना पड़ा। यात्रियों का कहना था भारी बारिश के बीच हम परेशान हुए। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे हैं परंतु रतलाम ऑफिस के स्टाफ करवाया ठीक नहीं था यह ना तो फोन उठा कर जवाब देते हैं ना ही कॉल करके बताते हैं कि बस कैंसिल हो गई है। चार्टर्ड बस स्टाफ के इस प्रकार के रवैये की शिकायत करने की बात यात्री कहते रहे। यात्रियों की शिकायत लगातार मिल रही है बावजूद चार्टर्ड बस मैनेजमेंट ईश्वर ध्यान नहीं दे रहा ।


