Today Saturday, 28th September 2024

Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: बेहतर शिक्षा और अच्छे व्यवहार के लिए छात्राओं का 8 किलोमीटर का पैदल सफर, कलेक्टर ने समस्या सुन तुरंत लिया एक्शन

रतलाम: बेहतर शिक्षा और अच्छे व्यवहार के लिए छात्राओं का 8 किलोमीटर का पैदल सफर, कलेक्टर ने समस्या सुन तुरंत लिया एक्शन

खबरगुरु (रतलाम) 24 सितंबर। रतलाम के कन्या शिक्षा परिसर सागोद रोड की 12वीं की छात्राओं ने बेहतर शिक्षा के लिए 8 किमी पैदल सफर किया। स्कूल में टीचर्स की पढ़ाई से संतुष्ट नहीं होने, हॉस्टल अधीक्षिका के व्यवहार और प्रिंसिपल के समस्या पर ध्यान नहीं देने से नाराज होकर जनसुनवाई में कलेक्टर के पास पहुंचीं। कलेक्टर राजेश बाथम ने छात्राओं की समस्या सुन तुरंत एक्शन लेते हुए हॉस्टल अधीक्षका सुनीता हारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। प्राचार्य गणतंत्र मेहता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को छात्राओं की मांग के अनुसार तत्काल शिक्षकों की परिवर्तित व्यवस्था के निर्देश दिए।

बेहतर शिक्षा के लिए 8 किमी पैदल सफर

 

छात्राओं की समस्या सुनते कलेक्टर

दरअसल, मंगलवार सुबह दस बजे कन्या शिक्षा परिसर सागोद रोड की करीब 55 छात्राएं परिसर से कलेक्टर कार्यालय के लिए निकली पड़ी। बेहतर शिक्षा, अच्छे व्यवहार और अन्य समस्या लेकर कलेक्टर के पास 8 कि.मी. पैदल चल कर आई। जैसे ही यह जानकारी कलेक्टर को लगी उन्होने छात्राओं को समझाने के लिए एडीएम और एसडीएम को भेजा। छात्राएं कलेक्टर से मिलकर समस्या बताने की बात पर अड़ी रही। सभी छात्राएं पैदल ही कलेक्टर ऑफिस जाने की बात करती रही। बस क्या था सभी अधिकारी उनके पीछे-पीछे चलते रहे।

छात्राओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी समस्याएं कलेक्टर राजेश बाथम को बताई। कलेक्टर ने उनकी समस्या सुन तुरंत एक्शन लिया और हॉस्टल अधीक्षका सुनीता हारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। प्राचार्य गणतंत्र मेहता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

छात्राओं को इंडियन कॉफी हाउस मे स्वल्पाहार करवाया

कलेक्टर राजेश बाथम ने कलेक्ट्रेट आई छात्राओं की समस्याओं के निराकरण पश्चात उनको अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के साथ समीप के इंडियन कॉफी हाउस मे स्वल्पाहार करवाया। पश्चात वाहनों की व्यवस्था कर छात्राओं को उनके हॉस्टल तक वापस पहुंचाया।

1 महीने पूर्व प्रभारी मंत्री को भी बताई थी समस्याएं

जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद मंत्री विजय शाह रतलाम आए थे। यहां पर उन्होंने बैठक के साथ ही छात्रावास की बालिकाओं से भी चर्चा की थी। छात्राओं ने समस्याएं प्रभारी मंत्री को बताई थी। मंत्री जी ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी छात्राओं को दिया था। लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आज छात्राओं ने 8 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर कलेक्टर को समस्याए बताई।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!