Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: पोते-पोती के साथ सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, पोती जान बचाकर भागी

रतलाम: पोते-पोती के साथ सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, पोती जान बचाकर भागी

खबरगुरु (रतलाम) 25 सितम्बर। रतलाम जिले के रावटी थाना अंतर्गत देर रात महिला की हत्या हुई है। धारदार हथियार से हमला करने के बाद हत्यारों ने महिला को छत से नीचे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

घटना रतलाम जिला मुख्यालय से 36 किलोमीटर दूर रावटी तहसील की बीड पंचायत के भीमपुरा गांव में बुधवार गुरुवार दरमियानी रात की है। नानीबाई पति कैलाश भूरिया (48) घर की छत पर अपने पांच पोते-पोती के साथ सो रही थी। रात तकरीबन 1 बजे दो आरोपी घर की छत पर पहुंचे और धारदार हथियार से महिला पर हमला करने लगे। इस दौरान महिला की पोती लक्ष्मी जाग गई। हमलावर ने लक्ष्मी का गला दबाने का प्रयास किया। हमलावरों ने धारदार हथियार से महिला पर हमला किया और महिला को छत से नीचे फेंक दिया। इसी दौरान लक्ष्मी हमलावर को चकमा देखकर वहां से भाग गई और खेत में झाड़ियां के पीछे छुप गई।

मेडिकल कॉलेज में मौजूद परिजन एवं ग्रामीण

गुरुवार सुबह 6 बजे गांव की धन्नाबाई शौच के लिए जा रही थी तब उसने नानी बाई का शव घर के आगे पड़ा देखा। आनन-फानन में रोड से जा रहे हरि नारायण को धन्नाबाई ने शव मिलने के बारे में बताया। हरिनारायण ने बीड गांव के सरपंच लाल सिंह भूरिया को सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर फोन कर सूचना दी। सरपंच तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रावटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हत्या किसने और क्यों की है इसकी जानकारी अभी नहीं लगी है। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या के जांच शुरू कर दी है।

मृतका नानीबाई के दो बेटे और एक बेटी है तीनों की शादी हो गई है। घटना के समय दोनों बेटे सोयाबीन काटने के लिए मंदसौर तथा पति काम के सिलसिले में गुजरात गए हुए थे। घटना के समय नानीबाई अपने पोते-पोतियों के साथ छत पर सो रही थी।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!