Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: दिनदहाड़े चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

रतलाम: दिनदहाड़े चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

खबरगुरु (रतलाम) 20 दिसंबर। रतलाम में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। कनेरी से रतलाम आ रहे युवक पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया । घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। मामला दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र का है। विकास पिता संजय चौहान उम्र 17 वर्ष निवासी संत रविदास चौक अपने दोस्तों के साथ बाइक पर ग्राम कनेरी से रतलाम की ओर आ रहा था। इसी दौरान कनेरी रोड पुलिस लाइन के पास बाइक की टक्कर को लेकर दो बाइक सवार चार लोगों से झगड़ा हो गया। विवाद में दूसरे पक्ष ने विकास पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसके दोस्त उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसका इलाज जारी है। हमला किसने किया इसकी जांच चल रही है। विकास का कहना है कि हमलावर नगर निगम में कार्यरत होने की बात कह रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!