Today Saturday, 28th September 2024

Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

सांड के हमले में घायल व्यक्ति की मौत, दो दिन पहले सांड ने किया था हमला , निगम प्रशासन को जगाने के लिए रहवासी करेंगे चक्का जाम

सांड के हमले में घायल व्यक्ति की मौत, दो दिन पहले सांड ने किया था हमला , निगम प्रशासन को जगाने के लिए रहवासी करेंगे चक्का जाम

खबरगुरु (रतलाम) 25 सितंबर। रतलाम में आवारा पशुओं की आपस में लडाई से आए दिन हादसे हो रहे है। नगर निगम प्रशासन की अनदेखी की वजह से कई राहगीर घायल हो रहे है। दो दिन पहले आवारा सांड के हमले से एक महिला समेंत तीन घायल हुए थे। जिसमें से एक युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक राजेश

दो दिन पूर्व शहर के तेजा नगर में एक मां-बेटे सहित तीन लोगो को सांड ने घायल कर दिया था। जिसमें से एक युवक राजेश गूगलीया ने बुधवार को सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही युवक के परिवार में चीखपुकार मच गई। कॉलोनी में मातम छाया हुआ है। लोगो में निगम प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है।

आए दिन हो रहे हादसे

रहवासियों का कहना है आए दिन आवारा पशु लोगो को घायल कर रहे है। निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। तेजा नगर निवासी कमलेश खन्नीवाल ने बताया कि राजा भाई की मौत से रहवासियों में गुस्सा है। निगम प्रशासन को जगाने के लिए चक्का जाम करेंगे। आवारा पशुओं की वजह से यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे है। इन हादसों में कई लोग चोटिल भी हो चुके है। वहीं कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है। इसके बावजूद जिम्मेदार की ओर से ठोस कदम नही उठाए जा रहे है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!