खबरगुरू (रतलाम) 29 जून। रतलाम के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा उर्वशी पाटीदार (13) शनिवार दोपहर से लापता हुई थी। उर्वशी स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची थी। पुलिस और परिजन रातभर से बच्ची की खोज में लगे हुए थे। रविवार सुबह बच्ची के इंदौर में सकुशल मिलने की जानकारी मिली है। बच्ची के मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, शनिवार को रतलाम के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की 8वीं की छात्रा उर्वशी पाटीदार छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची थी। परिजन परेशान हो गए थे। उन्होने थाने पर जाकर बच्ची की गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। पुलिस और परिजन रातभर से बच्ची को ढूंढने में लगे हुए थे। रविवार सुबह बच्ची के इंदौर में मिलने की सूचना मिली तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। स्टेशन रोड TI स्वराज डाबी ने बताया कि बच्ची इंदौर में मिल गई है। बच्ची कोटा जा रही ट्रेन में चढ़ते हुए दिखाई दी थी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बालिका इंदौर कैसे पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार खजूरी बाजार में बच्ची मिली। बच्ची स्कूल यूनिफॉर्म में स्कूल बैग लिए एक घर के बाहर बैठी हुई थी। वॉट्सऐप पर शेयर किए गए मैसेज में दिए नंबर के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। पुष्टि होने पर परिजनों ने इंदौर में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क किया। परिजनों ने बच्ची से बात की और राहत की सांस ली।


