खबरगुरु (रतलाम) 9 जुलाई। रतलाम पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 44 लाख 42 हजार रुपये मूल्य की कुल 440 ग्राम MDMA ड्रग जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी मंदसौर के दलौदा से ड्रग्स लेकर गुजरात जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व्दारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के पर अंकुश लगाने के लिए थानो को निर्देशित किया गया है। लगातार रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो पर कार्रवाई जारी है। एमडी ड्रग तस्करी के मामले में माणकचौक पुलिस ने कार्रवाई की है।
440 ग्राम मादक पदार्थ के साथ 3000 रुपये एवं दो मोबाईल जब्त
कार्रवाई का बुधवार को एसपी अमित कुमार ने खुलासा करते हुए बताया, माणकचौक थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में उनि अनुराग यादव के नेतृत्व मे गठित टीम ने कार्रवाई कर करमदी नमकीन क्लस्टर के पास पहुंची तथा घेराबंदी की। इस दौरान स दौरान भावेश भाई रावल पिता जितेंद्र रावल उम्र 36 वर्ष निवासी हरिओम सोसायटी मोरवी जिला राजकोट गुजरात एवं अल्पेश परघरमोर पिता सुरेश परघरमोर उम्र 25 वर्ष निवासी नाहरा बस्ती नागपूर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। इनके पास से 440 ग्राम मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स कीमत 4,42,0000 रुपये तथा नगदी 3000 रुपये एवं दो मोबाईल जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 407/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
यह मिली थी सूचना
थाना माणकचौक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति झाबुआ रोड पर ग्राम करमदी के आसपास आते रहते है तथा ड्रग्स की सप्लाई करते है। वे दोनों करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर क्षेत्र में आने वाले है तथा एमडीएमए की बिक्री करने वाले है। सूचना पर थाना माणकचौक पुलिस ने कार्रवाई की है।
6 जुलाई को तीन आरोपियों को किया था गिरफ्तार
पूर्व में 6 जुलाई को थाना माणकचौक थाना प्रभारी उनि अनुराग यादव के नेतृत्व मे उनि. प्रवीण वास्कले सउनि शिवनाथसिह राठौर, आर विशाल सैन, आर मनोहरसिह, आर राजेन्द्र चोहान, आर प्रवीणसिह के द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 3 ग्राम, अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 11 ग्राम मय ब्रेजा कार कुल किमती 18,05500 रुपये करीबन जब्त किया गया था। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र.405/25 धारा 8/21,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है ।
सरहानीय भूमिका
उनि अनुराग यादव थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम ,सउनि शिवनाथ सिंह राठौर, प्र0आर0 247 अमित त्यागी, प्र0आर0 665 सुधीर सिंह, प्रआर 416 दिलीप रावत, आर0 88 नितिन डमोर,आर. 19 अविनाश ,आर मनोहरसिह थाना माणकचौक रतलाम का सराहनीय योगदान रहा ।


