खबरगुरू (रतलाम) 22 जून। एसपी के दिशा-निर्देश पर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व मे थाना औद्योगिक क्षैत्र मे खटकेदार चाकू के साथ घूमते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम द्वारा चेकिंग अभियान चायल जा रहा है। उसी दौरान मुखबिर से पुलिस को युवकों द्वारा चाकू लेकर घूमने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने शनिवार को शहर के दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है।
पुलिस को सूचना मिली थी नवकार मटेरियल वाली गली, लालबाग रोड एवं शुभम विहार में रोड, कस्तूरबा नगर पर युवक चाकू लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने टीम को घटनास्थल भेजा और आरोपियों को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपियों पर दर्ज है पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण
चित्रांश पिता महेश कुमार देसाई उम्र 29 वर्ष निवासी टैंकर रोड नयागांव को लालबाग रोड से लोहे के तेज धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा, वही दूसरी ओर विष्णु उर्फ छोटू पिता बंसीलाल बंडवाल उम्र 19 वर्ष निवासी 19 लक्ष्मणपुर, रतलाम को शुभम विहार में रोड कस्तूरबा नगर से लोहे के धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी चित्रांश के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, आबकारी अधिनियम, जुआ एक्ट जैसे गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज है। आरोपी विष्णु के विरुद्ध भी मारपीट का एक प्रकरण पूर्व में दर्ज है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों को पकड़ने में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम की थाना प्रभारी गायत्री सोनी, उनि. ध्यानसिह सोलंकी, सउनि. दशरथ माली, प्र.आर. तपेश गौसाई, प्र.आर. धीरज गावडे, आर. नरेन्द्र पावरा, आर. इमरान खान, आर. पवन मेहता, आर. कान्हा मेघवाल, आर. बलवीर, आऱ. मोहन चौहान, आर. दिनेश मईडाएवं टीम का सराहनीय योगदान रहा ।


