Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: रीजनल राइज कॉन्क्लेव की तैयारियां जोरों पर, 5000 प्रतिभागियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, बड़ी कंपनियों से होंगे MOU

रतलाम: रीजनल राइज कॉन्क्लेव की तैयारियां जोरों पर,  5000 प्रतिभागियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, बड़ी कंपनियों से होंगे MOU

खबरगुरू (रतलाम ) 25 जून। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को आयोजित होने वाली रीजनल राइस कॉन्क्लेव की तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप रीजनल राइज कॉन्क्लेव के सफल आयोजन के लिए तैयारियो की स्वयं लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर कॉन्क्लेव आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर दिन-रात काम किया जा रहा है। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा भी समय सीमा में तैयारी को पूर्ण करने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचकर सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए देश प्रदेश के कई प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान तथा नामचीन उद्योगपति रतलाम आ रहे हैं। कॉन्क्लेव के लिए इन्वेस्ट एमपी पोर्टल पर अब तक 5000 प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, रजिस्ट्रेशन निरंतर जारी हैं। बड़ी कंपनियों से एमओयू होने की भी पूरी संभावना है।

रतलाम के औद्योगिक विकास को नया कैनवास देने वाली रीजनल राइज कांक्लेव में  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं उपस्थित रहकर उद्योगपतियों तथा निवेशकों से वन टू वन चर्चा करेंगे उनके साथ बैठके आयोजित होगी। रीजनल कॉन्क्लेव में शामिल होने न्यू जील, श्रीजी, जैक्सन, ओरियाना पावर ,एकेटी टायर्स, तिरुपति बालाजी डरलम, बीबा, एलकेम, गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट जैसी कई ख्यात कंपनीयो द्वारा सहमति दी गई है। एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि कॉन्क्लेव में लगभग 1500 करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव आएंगे। रीजनल राइज कॉन्क्लेव न केवल रतलाम के औद्योगिक विकास की नई तस्वीर पेश करेगी बल्कि रतलाम से लगे 1466 हैक्टेयर के निवेश क्षेत्र को नई उड़ान भी देने जा रही है। कॉन्क्लेव के जरिए दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे से लगे हुए रतलाम निवेश क्षेत्र का अब तेजी से औद्योगिकरण सुनिश्चित हो जाएगा। अभी रतलाम निवेश क्षेत्र में 600 करोड रुपए के निवेश के साथ फ्यूजी यामा जैसी प्रतिष्ठित सोलर उपकरण निर्माता कंपनी आ चुकी है जिसकी अधोसंरचना निर्माण जारी है। कंपनी को 25 हेक्टेयर भूखंड आवंटित कर दिया गया है।  कॉन्क्लेव के पश्चात अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा भी निवेश क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयां बड़ी संख्या में स्थापित की जाने वाली है जिनके जरिए हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। पीथमपुर के बाद मध्य प्रदेश में रतलाम निवेश क्षेत्र दूसरा ऐसा औद्योगिक क्षेत्र होगा जो औद्योगिक विकास की अपनी अलग चमक बिखेरेगा। रतलाम निवेश क्षेत्र विकास में रतलाम की रीजनल राइज कांक्लेव और अधिक तीव्र गति देने का कार्य करेगी।

रतलाम की रीजनल राइस कॉन्क्लेव कौशल विकास रोजगार सृजन के साथ औद्योगिक विकास पर केंद्रित होगी। इस दौरान करीब 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। कांक्लेव में प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए लगभग 1000 करोड रुपए के ऋण वितरित किए जाएंगे। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप के निर्देशन में एमएसएमई विभाग द्वारा औद्योगिक तथा निवेश इकाइयों को  500 से ज्यादा भूखंड आवंटन प्रमाण पत्र कॉन्क्लेव के दौरान प्रदान करने की तैयारी की गई है। रीजनल कॉन्क्लेव में सूक्ष्म लघु मध्यम इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!