खबरगुरु (रतलाम) 24 नवंबर। रतलाम में सोमवार सुबह एक घर से रिटायर्ड महिला शिक्षिका की हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर के पिछले हिस्से में स्थित बाथरूम में खून से सना मिला। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट या चोरी के इरादे से महिला की हत्या को अंजाम दिया गया हो। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। एसपी अमित कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और एसआईटी गठित की।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुर मीराकुटी निवासी 68 वर्षीय सरला धनेतवाल सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। कुछ वर्ष पहले रिटायर्ड हुई थी । महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका। पति की मृत्यु के बाद वह घर पर अकेली ही रहती थीं। सोमवार को उन्हें विवाह समारोह में जाना था। सुबह जब महिला के रिश्तेदार ने उन्हें फोन किया तो फोन बंद मिला। उसके बाद स्वजन सुबह करीब आठ बजे उनके घर पहुंचा, देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। घर के बाथरूम में महिला का खून से सना शव पड़ा था। जैसे ही खबर फैलने लगी तो घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने नग गई। सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल, औदियगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
आशंका जताई जा रही ही है कि चोरी और लूटपाट के इरादे से महिला की हत्या की गई होगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है । एसपी अमित कुमार ने जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है।


