Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: छुट्टी के बाद स्कूल से घर नहीं पहुंची छात्रा, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की

रतलाम: छुट्टी के बाद स्कूल से घर नहीं पहुंची छात्रा, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की

खबरगुरू (रतलाम) 29 जून। शहर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजन परेशान होकर थाने पर पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

किशोरी उर्वशी पाटीदार

शहर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली 13 साल की किशोरी उर्वशी पाटीदार छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची। शनिवार को स्कूल की छुट्टी जल्दी हो जाती है । दोपहर 2 बजे तक तक भी घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। परेशान परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। बच्ची का पता नहीं चलने पर परिजन स्टेशन रोड पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बच्ची स्कूल से लोकेंद्र भवन रोड जाती हुई दिखाई दी। उसके बाद ऑटो में बैठकर स्टेशन के पास दिखाई दी। पुलिस ने उर्वशी पाटीदार की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के जिलों के रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर भी सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है। स्टेशन रोड थाना टीआई स्वराज डाबी ने बताया कि कोटा में भी हमारी टीम गई है, वहां भी तलाश की रही है। जितने भी इंटरमीडिएट स्टेशन आ रहे हैं सभी पर सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

रतलाम के पास स्थित ग्राम हतनारा के मूल निवासी ज्ञानचंद पाटीदार की बेटी उर्वशी पाटीदार सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ती है। वर्तमान में कॉन्वेंट स्कूल के पीछे वकील कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही है। रोज की तरह वह अपने भाई के साथ स्कूल गई थी परंतु छुट्टी के बाद घर नहीं आई। उर्वशी ने स्कूल की ब्लू हाउस यूनिफार्म ब्लू ट्रैक सूट पहन रखी है।

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज

परिजनों ने सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर बच्ची के मिलने पर सूचना देने की विनती की है। यदि बच्ची किसी को भी दिखाई दे तो कृपया इन नंबर पर सूचना करें 9893007775 एवं 9755594392 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!