खबरगुरु (रतलाम) 10 अगस्त। रविवार दोपहर अचानक औद्योगिक क्षेत्र थाने के बाहर एसपी की गाड़ी आकर रुकी, तुरंत वाहन से उतरकर एसपी थाने के अंदर पहुंचे। एसपी को अचानक थाने पर देख स्टाफ भी आश्चर्यचकित हो गया। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने औद्योगिक क्षेत्र थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं होने पर एसपी नाराज हए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, तैनाती रजिस्टर, रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस को आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। इस औचक निरीक्षण के जरिए एसपी ने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मंशा स्पष्ट की।

जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर एसपी अमित कुमार औद्योगिक थाना पहुंचे एवं वाहन से उतरते ही पूरे थाने का निरीक्षण किया। एसपी थाने पर आवश्यक जानकारी लेते नजर आए। थाना प्रभारी गायत्री सोनी से थाने में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी थाने पर करीब 2 घंटे तक रहे । थाना परिसर में साफ-सफाई नहीं मिलने से एसपी नाराज हुए और सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के लिएथाना प्रभारी को निर्देशित किया। इस दौरान थाना डायरी, तैनाती रजिस्टर सहित अन्य रिकॉर्ड का अवलोकन कर थाना प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावी ढंग से करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।


