खबरगुरु (रतलाम) 25 अगस्त। रतलाम में फूल- नारियल की गाड़ी लगाने वाली महिला पर युवक ने चाकू से हमला किया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

घटना शुक्रवार सुबह तकरीबन 11 बजे की बताई जा रही है। पुराने बाजना बस स्टैंड पर फूल नारियल की गाड़ी लगाने वाली महिला सीमा पति चंदन सिंह उम्र 43 वर्ष की पेट में कैंची लगने से मृत्यु हो गई है। महिला रोज की तरह फूल- नारियल की गाड़ी लगा रही थी। उसी दौरान एक मानसिक रूप से कमजोर युवक ठेले से नारियल उठाकर भागा। उसे पकड़ने के दौरान युवक ने कैची से महिला पर हमला कर दिया। महिला के पेट में कैंची लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग तत्काल गंभीर घायल महिला को ऑटो से अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने युवक को पड़कर पुलिस के हवाले किया।
शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। घटना के दौरान महिला के बड़े बेटे को भी चोट आई है। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। छोटा पुत्र पुताई का कार्य करता है।