Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रावण दहन आयोजन, अधूरा जला रावण का पुतला, मंत्री ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को लगाई फटकार

रतलाम : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रावण दहन आयोजन, अधूरा जला रावण का पुतला, मंत्री ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को लगाई फटकार

खबरगुरु (रतलाम) 2 अक्टूबर। रतलाम में दशहरे के मौके पर रावण दहन का आयोजन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। नगर निगम द्वारा बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में 31 फिट और नेहरू स्टेडियम में 51 फीट के रावण के पुतलों का निर्माण करवाया गया था। नेहरू स्टेडियम में रावण का पुतला आधा ही जल पाया। अधजले रावण के पुतले को जलाने के लिए कर्मचारियों को क्रेन पर चढ़ना पड़ा, पेट्रोल डाला फिर भी पूरी तरीके से रावण को नहीं जला पाए। यह देख मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया उन्होंने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

अधूरा जला रावण का पुतला

दशहरे पर शहर में दो स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। बरबड़ रोड स्थित विधायक सभागृह के पास 31 फीट और नेहरू स्टेडियम में 51 फीट के रावण के पुतले को जलाया गया। नेहरू स्टेडियम में 51 फीट का रावण आधा ही जल पाया। रावण को जलाने में कर्मचारियों को खासी मशक्कत करना पड़ी। अधजले रावण को पूरा जलाने के लिए क्रेन की सहायता से पेट्रोल भी छिड़कना पड़ा। बावजूद इसके रावण को पूरा नहीं जला पाए निगम कर्मचारी। अधजले रावण को देख मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने लगन निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस घटनाक्रम को देख कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप नाराज हुए, उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। महापौर प्रहलाद पटेल ने रावण बनाने वाली एजेंसी की जमा राशि को राजसात करने की बात कही। बहरहाल रावण दहन कार्यक्रम के लिए लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी पूरा कार्यक्रम लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। दूर-दूर से इस आयोजन को देखने पहुंचे दर्शकों को भी निराशा हाथ लगी है।

नेहरू स्टेडियम में पुलिसकर्मियों पर मीडिया कर्मियों से धक्का मुक्की के आरोप भी लगे हैं। परिचय पत्र बताने के बाद भी पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया।

इसके पूर्व श्री राम नवयुवक मंडल ने बरबड़ स्थित सभागृह के पास रावण दहन के लिए राम मंदिर से राम रथ यात्रा निकाली गई थी। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर, निगम अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने रामरथ यात्रा का स्वागत करते हुए श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान बने कलाकारों की पूजा की।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!