खबरगुरु (रतलाम) 13 नवंबर। डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में 13 नवम्बर 2025 को डॉ. जितेन्द्र गुप्ता के संयोजन में व्हाइट कोट सेरेमनी एवं मेंटर–मेंटी कार्यक्रम की लॉगबुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. अनीता मूथा, MEU समन्वयक डॉ. संजीब दास, सभी विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
अधिष्ठाता डॉ. मूथा ने व्हाइट कोट के महत्व को बताया तथा विद्यार्थियों को व्हाइट कोट प्रदान किया, साथ ही NMC-उन्मुख एवं लक्ष्य-संरेखित लॉगबुक का विमोचन किया गया। सभी को इस लॉगबुक का संधारण प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष में करना हैं बता दे मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक छात्र के साथ एक फैकल्टी को मेंटर बनाया जाता हैं। इस लॉगबुक मुख्यतः डॉ संजीव दस ने लिखा हैं जिसमें डॉ ध्रुवेंद्र पाण्डेय डॉ प्रियंका चौहान एवं अन्य द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को चरक शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम का संचालन डॉ दर्शना जैन द्वारा किया गया।


