Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : रिटायर्ड टीचर के हत्यारे का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस हिरासत से भाग रहा था पैर में मारी गोली

रतलाम : रिटायर्ड टीचर के हत्यारे का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस हिरासत से भाग रहा था पैर में मारी गोली

खबरगुरु (रतलाम) 26 नवंबर। रिटायर्ड टीचर सरला धनेतवाल की हत्या के आरोपी का पुलिस ने मंगलवार–बुधवार रात शॉर्ट एनकाउंटर किया है। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, पुलिस ने उसकें पैर पर गोली चलाई। इसमें डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव भी घायल हुए हैं। दोनों को देर रात मेडिकल कॉलेजके भर्ती कराया गया है। 

घायल आरोपी सागर मीणा

पुलिस अधीक्षक ने दो दिन पहले पहले हुई सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी गठित की थी।। पुलिस को जांच में कुछ लोगों के शामिल होने जानकारी मिली। दो आरोपियों को रतलाम से राउंडअप किया और एक आरोपी सागर मीणा निवासी नागदा (उज्जैन) के झाबुआ होने का पता चला। जानकारी पर दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव टीम के साथ उसकी तलाश में झाबुआ जिले की तरफ गए और उसे पकड़ लिया।

टीम उसे मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात रतलाम लेकर आ रही थी। रास्ते में ग्राम रानीसिंग के पास आरोपी ने पेशाब करने का बोलकर पुलिस वाहन रुकवाया। उसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। थाना प्रभारी अनुराग यादव की पिस्टल छिनने व भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे काबू में करने के लिए सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल थाना प्रभारी अनुराग यादव

थाना प्रभारी अनुराग यादव भी घायल हुए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान एसपी अमित कुमार और अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

एसपी अमित कुमार और अन्य अधिकारी

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!