खबरगुरु (रतलाम) 15 जुलाई। शुभांशु शुक्ला 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर वापस लौट रहे हैं। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट मंगलवार को दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के समुद्र में उतरेगा। एस्ट्रोनॉट 26 जून को भारतीय समय के अनुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे।
शुभांशु शुक्ला के स्प्लैशडाउन को लाइव देखने के लिए शुभांशु शुक्ला के माता-पिता उनके स्कूल पहुंचे हैं। दोनों ने कहा कि वे इस पल का साक्षी बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

पृथ्वी के वातवरण में एंटर करते वक्त स्पेसक्राफ्ट का तापमान करीब 2,500°C तक पहुंच जाएगा। इस समय स्पेसक्राफ्ट की गति लगभग 27,000 किमी/घंटा रहती है। चारों एस्ट्रोनॉट एक दिन पहले शाम 4:45 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे।


