Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

हनीमून पर सोनम ने करवाई थी पति राजा की कराई हत्या, CM संगमा ने दी जानकारी

हनीमून पर सोनम ने करवाई थी पति राजा की कराई हत्या, CM संगमा ने दी जानकारी

खबरगुरू (इंदौर) 9 जून। मेघालय में इंदौर से हनीमून पर गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के मामले में बड़ा अपडेट आया है। दरअसल राजा रघुवंशी का शव मिलने के बाद लंबे समय से लापता सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। उसने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया है। वारदात में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शिलांग पुलिस एनडीआरएफ और SIT की टीमें लगातार सोनम की तलाश में जुटी थीं।

गाजीपुर के ढाबे पर सोनम

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राजा की पत्नी सोनम ने ही उनके कत्ल की साजिश रची थी। हत्या के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जाकर एक ढाबे पर पहुंची और वहीं बेहोशी की हालत में मिली। बाद में उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वारदात में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

11 मई को हुई थी शादी

राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए। पहले उन्होंने गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए। यहां से 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुए।

बुरी तरह सड़ चुका था राजा का शव

इंदौर के इस जोड़े के लापता होने का केस राजा का शव मिलने के बाद और उलझ गया था। दरअसल, भारी बारिश के बीच मेघालय पुलिस ने ड्रोन्स के जरिए राजा का शव ढूंढा। उनका शव बुरी तरह सड़ चुका था और चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। परिजनों ने एक टैटू के जरिए शव की पहचान की।

 

मेघालय के CM कोनराड सांगमा ने X पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। एक आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

 

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!