Today Saturday, 28th September 2024

Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: शहर में आवारा सांड का आतंक, बुजुर्ग महिला समेत 3 को किया घायल

रतलाम: शहर में आवारा सांड का आतंक, बुजुर्ग महिला समेत 3 को किया घायल

खबरगुरु (रतलाम) 23 सितंबर। शहर में आवारा सांड लगातार लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सोमवार सुबह शहर के तेजा नगर में सांड ने बुजुर्ग महिला सहित तीन को घायल किया। नगर निगम प्रशासन इस और ठीक से ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।

घटना सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 23 के तेजा नगर में सुबह दो सांडो की लड़ाई हो गई जिसमे 3 लोग उसकी चपेट में आ गए। आवारा सांड ने मां- बेटे सहित तीन को घायल कर दिया है। तेजा नगर निवासी मोहनबाई, उनके पुत्र राजा और गांव तीतरी से आए अमृतलाल पाटीदार को सांड ने हमला करके घायल कर दिया। अमृतलाल को सिर पर और चेहरे पर टांके आए हैं। वही मोहन बाई के कमर व हाथ में चोट आई है। तेजा नगर में रहने वाले कमलेश खन्नीवाल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार जारी है।

वार्ड नंबर 23 के पार्षद अक्षय संघवी ने बताया कि लगातार आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई निगम द्वारा की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। आगे ऐसी घटना ना हो इसके लिए कार्रवाई करेंगे।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!