Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

MP : थाने में कराया सुंदरकांड, दिग्विजय बोले- अब थाने में मनेगी बकरा ईद और गुरुनानक जयंती

MP : थाने में कराया सुंदरकांड, दिग्विजय बोले- अब थाने में मनेगी बकरा ईद और गुरुनानक जयंती

खबरगुरू (भोपाल) 18 जुलाई।  भोपाल के अशोका गार्डन थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड कराए जाने पर विवाद बढ़ गया है। मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ FIR कराने के लिए कांग्रेस ने अशोका गार्डन थाने तक पैदल मार्च किया। सुंदरकांड कराने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिह ने कहा है कि अब थाने में बकरा ईद और गुरुनानक जयंती भी मनाई जाएगी। दिग्विजय सिह ने क मैं 10 साल सीएम रहा। ये कहीं नहीं लिखा कि थाने में सुंदरकांड हो सकता है।

मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाले को लेकर सियासी संग्राम जारी है। जहां कांग्रेस नेताओं ने पैदल मार्च कर धरना दिया, वहीं बीजेपी नेताओं ने धरने के विरोध में सुदंरकांड का पाठ किया। थाना परिसर में बने हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं सुंदरकांड पाठ कर रहे थे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा अगर थाने में जन्मदिन मनाया गया और यहां तक सुंदरकांड का पाठ भी किया गया तो यह गंभीर विषय है। हम भी अब अपने कार्यकर्ताओं का जन्मदिन अब थानों में मनाएंगे वह भी सुंदरकांड के साथ। गुरु नानक जयंती के दौरान पाठ करवाएंगे, बकरा ईद के दौरान थाने में आवेदन देकर वही पर्व मनाएंगे। मैं सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को चेतावनी देना चाहता हूं, नियम से नहीं चले तो हम चुप नहीं बैठेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पुलिस बीजेपी की कार्यकर्ता बन गई है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तो जरूर है लेकिन डबल इंजन का अब भ्रष्टाचार भी हुआ है. देश में नीट और प्रदेश में नर्सिंग जैसे घोटाले भी हुए हैं. मैं यह स्पष्ट करता हूं कि जो विधानसभा में मंत्री करप्ट होगा उसकी विधानसभा में जाकर विरोध करेंगे।

 

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!