खबरगुरु (रतलाम) 21 सितम्बर। एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास में छात्राओं ने विद्यालय में सभी शिक्षको का सम्मान किया। समारोह में कक्षा 11वीं 12 की छात्राओं ने संचालन कर शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। संस्था के आधार स्तंभ प्राचार्य गोपाल वर्मा नेश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए शिक्षको को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर प्राचार्यगोपाल वर्मा ने शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला की हमे भी ऐसा कार्य करना और हमारा लक्ष्य छात्राओं को उच्च शिखर तक ले जाना है इस अवसर शिक्षिका श्रीमती ललिता कदम को उनके श्रेष्ठ कार्य एवम शिक्षा में अच्छे परिणाम के लिए सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छा प्रयास छात्राओं का रहा कि उन्होंने ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया शिक्षको के प्रति सम्मान की भावना मन में असीम प्रेम शिक्षको के प्रति प्रदर्शित की ये अच्छे संकेत है। श्रीमती कदम ने कहा कि एक शिक्षक स्वयं जल कर दुसरे को प्रकाशित करता है वह एक दिपक के समान है। छात्र छात्राओं की ओर से किए गए इस गर्व भरे कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे


