Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : तेजानगर में नाले में मिला महिला का शव, करंट लगने की आशंका

रतलाम : तेजानगर में नाले में मिला महिला का शव, करंट लगने की आशंका

खबरगुरू (रतलाम ) 14 जून। रतलाम माणकचौक थाना अंतर्गत तेजानगर स्थित नाले से पुलिस ने शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया है। करंट लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को तेजानगर स्थित नाले में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान कमला पति भैरू मोरी उम्र 40 वर्ष निवासी ईश्वरनगर के रूप में हुई है। महिला कचरा बीनने का काम करती है। सूचना मिलने पर मौके पर महिला का पति भी पहुंच गया है। महिला के तीन बच्चें है।

उल्लेखनिय है रतलाम में शुक्रवार शाम तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। आंधी-तूफान से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली के पोल और पेड़ धाराशायी हुए गए। बिजली के तार टूर कर जमीन पर लटक गए है। आशंका जताई जा रही है महिला की मौत करंट लगने से हुई हो। घटनास्थल पर बिजली के तार भी टूटे हुए मिले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!