Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

सम्मान साफा (वाहन) रैली: महाशिवरात्रि पर्व पर निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली, जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर श्री गढ़कैलाश मंदिर पहुंचेगी

सम्मान साफा (वाहन) रैली: महाशिवरात्रि पर्व पर निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली, जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर श्री गढ़कैलाश मंदिर पहुंचेगी

खबरगुरू (रतलाम) 22 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व जवाहर व्यायामशाला परिवार अम्बर ग्रुप द्वारा सम्मान साफा (वाहन) रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। रैली रविवार को प्रातः 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर प्राचीन श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर पर समाप्त होगी।

20 से अधिक साफा बांधने वाले उस्ताद युवाओं को बांधेंगे साफा

जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक साफा बांधने वाले उस्ताद युवाओं को साफा बांधेंगे।

इन मार्गो से होकर निकलेगी रैली

सम्मान साफा (वाहन) रैली  जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़कैलाश मंदिर पर पहुंचेगी, जहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक और महाआरती कर महाप्रसादी का वितरित किया जाएगा।

साफा रैली में शामिल होने का आग्रह

जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अम्बर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान, अमन पहलवान ने शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से अपने इष्टमित्रों सहित बड़ी संख्या में पधारकर रैली को सफल बनाने का आग्रह किया है।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!