Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, मुख्य समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री शाह ने किया ध्वजारोहण

रतलाम : हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, मुख्य समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री शाह ने किया ध्वजारोहण

खबरगुरु (रतलाम) 15 अगस्त। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में तिरंगा झंडा फहराया गया। मुख्य समारोह रतलाम में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित हुआ। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि  द्वारा बधाई संदेश का वाचन किया गया।

खुली जीप में सवार होकर मुख्य अतिथि ने किया परेड का निरीक्षण 

इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ, पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी स्काउट, शौर्या दल द्वारा परेड आयोजित की गई। आकर्षक मार्च पास्ट हुआ, मुख्य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार उनके साथ थे। मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर हर्ष फायर हुआ, हर्ष और समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे  आकाश मे छोडे गए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल एवं पुष्प हार से सम्मान किया। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में इन्हें मिला पुरस्कार

सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल, रतलाम को दिया गया। विद्यार्थियों ने पहले पहलगाम घटना की प्रस्तुति दी, इसके बाद पीएम के फोटो के साथ ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया गया। द्वितीय पुरस्कार जैन पब्लिक स्कूल रतलाम को एवं तृतीय पुरस्कार आशा बोधी इंटरनेशनल स्कूल रतलाम को प्रदान किया गया।

समारोह में परेड का नेतृत्व पर परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत रक्षित केंद्र रतलाम द्वारा किया गया। सेकंड कमांडर मोनिका सिंह चौहान रक्षित केंद्र रतलाम रही । परेड के लिए प्रथम पुरस्कार एस.ए.एफ 24 वाहिनी को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार एन.सी.सी सीनियर प्लाटून एवं तृतीय पुरस्कार शौर्या दल को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, विप्लव जैन, पुलिस उप महा निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव,  सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव,कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित सहित जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी, नागरिकगण एवं  स्कूली बच्चे  उपस्थित थे।

देहदान व अंगदान करने वालों के परिजनों को किया सम्मानित 

कार्यक्रम में पहली बार देहदान व अंगदान करने वालों के परिजनों को सम्मान किया गया। देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों एवं  जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर द्वारा किया गया।

निगम में अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने फहराया ध्वज 

नगर निगम में अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने ध्वज फहराया। तत्पश्चात हुई सभा में निगम अध्यक्ष शर्मा सहित अन्य ने संबोधित किया और आजादी के संघर्ष को लेकर विचार व्यक्त किए। यहां पार्षद प्रीति कसेरा, धर्मेंद्र रांका के अलावा शेरू पठान, संजय कसेरा सहित पार्षद और निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर राजेश बाथम ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण 

कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कर सलामी कलेक्टर राजेश बाथम ने दी। यहां अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!