Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र डैम में डूबे, अंधेरा बढ़ने से रेस्क्यू रूका

रतलाम : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र डैम में डूबे, अंधेरा बढ़ने से रेस्क्यू रूका

खबरगुरू (रतलाम) 16 फरवरी। रतलाम जिले के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हादसा हो गया। डैम में नहाने उतरे 14 वर्षीय दो छात्र पानी में डूब गए। देर रात तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी रही, लेकिन अंधेरा बढ़ने से रेस्क्यू अभियान रोक दिया।

मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले 8 छात्र स्कूल जाने के बजाय सुबह करीब 11:30 बजे पिकनिक मनाने पलसोड़ी के पास श्रीराम डेम पर गए। सभी डैम के पानी में नहाने उतर गए। इसमें जय उर्फ आशुतोष (14) पिता बसंत मंडलोई निवासी श्रीनगर और ध्रुव (14) पिता आनंद बलसोरे निवासी टाटा नगर का पानी में पैर फिसल गया और वे पानी में डूब गए। पुलिस को और गांव में सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनुराग यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से छात्रों को ढूंढना शुरू किया। देर रात तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया, जिसे मंगलवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा। मौके पर डैम किनारे पत्थरों से बना चूल्हा और पास ही मैगी के खाली पैकेट, चूल्हे में बनी हुई मैगी भी पड़ी मिली। छात्रों ने मैगी बनाई थी और डेम में नहाने के बाद उसे खाने का प्लान था। ध्रुव और जय के पानी में डुबने के बाद घबराए बाकी दोस्त वहां से चले गए। हादसे के बाद एसडीआरएफ के गोताखोर और बोट नहीं पहुंची तो परिजन और ग्रामीण मछली पकड़ने की नाव से बच्चों की तलाश करते रहे।

स्कूल जाने का बोलकर निकले थे लेकिन नहीं गए स्कूल

सभी को सुबह स्कूल ग्रुप फोटो के लिए जाना था लेकिन आठों दोस्तो ने पिकनिक का प्लान बना लिया था। घर से स्कूल जाने का बोलकर निकले आठों देास्त ने पिकनिक मनाने के लिए सागोद रोड स्थित पलसोड़ी के पास श्रीराम डेम पर जाने का प्लान बना लिया। वहां मैगी बनाई और डैम में नहाने चले गए। इसमें जय उर्फ आशुतोष और ध्रुव का पानी में पैर फिसल गया और वे पानी में डूब गए।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!