Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

खबरगुरु (नई दिल्ली) 21 जुलाई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संंबंधी जरूरतों को देखते हुए उन्हें पद छोड़ना पड़ रहा है।

धनखड़ ने अनुच्छेद 67(ए) के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को त्यागपत्र सौंपा। लिखा- स्वास्थ्य की प्राथमिकता और डॉक्टरी सलाह का पालन करते हुए मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।

तीन साल पहले 6 अगस्त को उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने देश के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। उपराष्ट्रपति बनने से पहले धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। इसके अलावा वह 1989 से 1991 तक झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में वह केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!