खबरगुरु (रतलाम) 10 अप्रैल। शहर के हनुमान रूंडी में 24 साल की महिला ने सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला अपने काका के घर पर रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शहर के हनुमान रुंडी का है। यहां पर नेहा पति विशाल सोनी उम्र 24 वर्ष में सल्फास की गोली खा ली। मंगलवार सुबह जब नेहा को उल्टियां होने लगी तो उसने दो सल्फास की गोलियां खाना बताया था। उल्टी होने के बाद नेहा को जिला अस्पताल में भर्ती किया था, तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पहले ही रास्ते में नेहा ने दम तोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनो घुमने गए थे लेकिन थोड़ी देर में ही वापस आ गए थे
2 साल पहले विशाल सोनी से नेहा का प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की कोई संतान नहीं है। नेहा के माता-पिता का 6 साल पहले निधन हो चुका है। विशाल गाडी के शोरूम पर काम करता है। दोनो के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा है जिसके चलते नेहा कुछ दिनों से हनुमान रुंडी निवासी अपने काका के यहां रह रही थी। आशंका जताई जा रही है कि नेहा अपने वैवाहिक जीवन से नाखुश थी और उसने ये कदम उठाया हो। नेहा एक दिन पूर्व पति के साथ रात को घुमने गई थी और थोडी देर में ही दोनो घर लौट आए थे। नेहा और विशाल दोनो में विवाद होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।