Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

अपहरण के बाद जुड़वा भाइयों की हत्या के बाद चित्रकूट में भारी बवाल, पुलिस तैनात

ख़बरगुरु (चित्रकूट) 24 फरवरी : 12 फरवरी को चित्रकूट जिले से अपहृत जुड़वा बच्चों के शव आज बांदा की यमुना नदी से बरामद किए गए हैं। दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं, बच्चों के पिता ब्रजेश रावत तेल के बड़े व्यापारी हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बांदा जिले में दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

इस घटना से पूरे जिले में तनाव का माहौल है। लोगों ने जगह-जगह तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे पुलिस ने लाठी चार्ज किया। यहां तक की आक्रोशित लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। धारा 144 भी लगाई गई है|

जानकारी के मुताबिक इस मामले में पीड़ित परिवार से करीब एक करोड़ की फिरौती मांगी गई थी.

इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।  पकड़े गए आरोपियों में सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के करीब है। शुरुआती जांच-पड़ताल में पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम फिरौती के उद्देश्य से दिया गया था। आखिर में पहचान उजागर न हो जाए इस डर से आरोपियों ने अपहरण किए गए बच्चों की हत्या कर दी।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!