Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

उप्र चुनाव- रायबरेली में आज प्रियंका की पहली चुनावी रैली

उप्र चुनाव- रायबरेली में आज प्रियंका की पहली चुनावी रैली

(खबर गुरू) 17/02/2017 :अभी तक उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार से दूर रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को रायबरेली से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रियंका गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में पहली चुनाव रैली में हिस्सा लेंगी . ये पहली बार है जब दोनों भाई बहन एक साथ प्रचार मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे. राहुल पार्टी प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में रायबरेली शहर और महाराजगंज में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. सूत्रों के अनुसार प्रियंका शुक्रवार को रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में इन रैलियों में उनके साथ होंगी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह रैलियों को संबोधित करेंगी या नहीं. 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती हैं जबकि राहुल अमेठी क्षेत्र के सांसद हैं. सोनिया अबतक चुनाव अभियान से दूर हैं. सूत्रों के अनुसार वह 18 फरवरी को इस विधानसभा में रैलियों को संबोधित कर सकती हैं. अमेठी और रायबरेली के विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: उत्तर प्रदेश में 23 और 27 फरवरी को होने वाले चौथे और पांचवे चरण के चुनाव में वोट डाले जाएंगे.

शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाराबंकी व लखनऊ में, बसपा प्रमुख मायावती इलाहाबाद व फतेहपुर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बस्ती व सिद्धार्थनगर, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर व कन्नौज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सिद्धार्थनगर की इटवा, बांसी, बस्ती जिले की महदेवा, संतकबीरनगर जिले की खलीलाबाद क्षेत्र की सभाओं को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर जिले की महमूदाबाद, महोली, मिश्रिख और कन्नौज की तिर्वा क्षेत्र की सभाओं को संबोधित करेंगे।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!