Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

एशिया कप हॉकी: पाकिस्तान को 4-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

एशिया कप हॉकी: पाकिस्तान को 4-0 से  हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

ख़बरगुरु : एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान की टीम को रौंद दिया है, भारतीय टीम ने सुपर-4 में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को 4-0 से हराया। भारत की पाक के खिलाफ लगातार 7वीं जीत है। 

दो क्वार्टर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पाकिस्तान ने पहले 2 क्वार्टर में काफी अटैक के साथ खेला और मैच में ज्यादातर उसका ही दबदबा रहा। इसकी वजह से पहले क्वार्टर में पाकिस्तान को 3 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इनमें से किसी को भी वो गोल में तब्दील नहीं कर सकी। काफी संघर्ष के बाद तीसरे क्वार्टर में सतबीर सिंह ने गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।

भारत की ओर से सतबीर सिंह (39वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (51वें मिनट), ललित उपाध्याय (52वें मिनट) और गुरजंत सिंह (57वें मिनट) ने गोल दागे। इस जीत से भारत ना सिर्फ सात अंक के साथ ग्रुप चार चरण में शीर्ष पर रहा बल्कि उसने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा जारी रखा। भारत की पाकिस्तान के खिलाफ इस साल यह चौथी जीत है।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!