Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

कोहरे से रेल और हवाई यातायात बाधित, 11 ट्रेनें रद

ख़बरगुरु (दिल्ली) 26 दिसंबर : दिल्ली में कड़ाके की ठंड के चलते यातायात और हवाई सफर ठप पड रहा हैं। नॉर्दन रेलवे के पीआरओ ने के अनुसार खराब मौसम के चलते आज 11 ट्रेन रद कर दी गईं हैं। इनमें से 2 लंबी दूरी की ट्रेनों को आंशिक रूप से जबकि 6 ट्रेनों को खराब मौसम के चलते रद कर दिया गया है।

बीती रात दिल्ली और आस पास न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम के साथ 3.6 डिग्री दर्ज हुआ था इसके साथ ही बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन बन गया।  गुरुग्राम में तो यहां के लोगों को दिल्लीप से ज्याकदा ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यहां का तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

दिल्ली में शनिवार से लेकर सोमवार तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हो रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, रविवार को 3.7 डिग्री और सोमवार को 4.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। हालांकि मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम के साथ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। साथ ही दोपहर के समय गुनगुनी धूप भी निकली। लेकिन, दिन भर ठंडी हवा के चलने का सिलसिला जारी रहा।

कोहरे का कहर आगे भी रहेगा जारी

मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार को सुबह कोहरा छा सकता है। शीत लहर कुछ जगहों पर चलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने के आसार हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!