Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

चंद्रयान-2 : ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर को खोज निकाला,ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरे से ली तस्वीर

ख़बरगुरु (नई दिल्ली) 8 सितम्बर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की स्थिति का पता चल गया है। ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से उसकी तस्वीर ली है। हालांकि, उससे अभी कोई संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। रविवार को इसरो प्रमुख के सिवन ने मीडिया को यह जानकारी दी है।

के सिवन ने कहा, ‘हमें विक्रम लैंडर के बारे में पता चला है, वह चांद की सतह पर देखा गया है। ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल पिक्चर ली है। लेकिन अभी तक कोई संचार स्थापित नहीं हो पाया है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. जल्द संचार स्थापित होगा।’

इसके पहले शुक्रवार देर रात को चांद की सतह की ओर बढ़ा लैंडर विक्रम का चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले ही संपर्क टूट गया था । करीब 2:07 बजे वैज्ञानिकों ने बताया कि संपर्क बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, 2.18 बजे इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया था कि विक्रम से संपर्क टूट गया है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!