Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

भोपाल: नहीं दे पाए कोरोना को मात डॉ शुभम उपाध्याय, इलाज के दौरान निधन

खबरगुरु (भोपाल) 25 नवंबर। कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज बुधवार को राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल में कोरोना वारियर डॉक्टर शुभम कुमार उपाध्याय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। हाल ही में जिनके इलाज के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक करोड़ रूपए सहायता देने की घोषणा की थी।

दोनों फेफड़े 90% से ज्यादा हो चुके थे खराब

स्वयं की परवाह किए बिना इलाज करते हुए वे भी 28 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए। चार दिन तक सागर में ही उनका उपचार किया गया। इसके बाद भोपाल लाया गया था। उनके दोनों फेफड़े 90% से ज्यादा खराब हो चुके थे। उन्हें चेन्नई ले जाना था लेकिन इसके पहले ही उन्होंने चिरायु अस्पताल भोपाल में दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जताया दुख

डॉ उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि डॉ शुभम ने समाज की सेवा का अद्भुत और अनुपम उदाहरण पेश किया।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!