Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर आज संभालेंगे CM पद

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर आज संभालेंगे CM पद

(खबर गुरू) 16मार्च 2017 :  पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कैप्टन के साथ 11 मंत्री भी आज शपथ लेगें. इनमें नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल, ब्रह्म महिंद्रा, साधू सिंह धर्मसोत, राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजेंद्र बाजवा और चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट तथा रजिया सुल्ताना, अरुणा चौधरी और ओपी सोनी को राज्यमंत्री का दर्जा जा सकता है.

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कैप्टन मंत्रियों के रूप में क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू, उद्योगपति राणा गुरजीत सिंह और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिह बादल को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा रजिया सुल्ताना और अरुणा चौधरी के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले दूसरे संभावित नामों में अमरिंदर सिंह के वफादार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्म मोहिंद्रा और राकेश पांडेय शामिल हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने रविवार को अमरिंदर सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना। बाद में अमरिंदर ने राज्यपाल से मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!