Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

बदल रहा है मौसम , मिलने लगी है ठंड से राहत

ख़बरगुरु (रतलाम) 2 फरवरी: कई दिनों से जारी ठंड और शीत लहर के प्रकोप से अब राहत मिलने लगी है। लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है ।

मौसम में बदलाव शुरू हो गया है, अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। शुक्रवार को शहर में बादलो कि लुकाछिपी चलती रही। शुक्रवार को दिन का तापमान 29 डिग्री के करीब और रात का तापमान 8 डिग्री के करीब रेकोर्ड किया गया। यह पिछले दिन के न्यूनतम तापमान के मुकाबले में 1.5 डिग्री ज्यादा रहा।

पिछले पांच साल के मुकाबले इस बार इंदौर सहित प्रदेशभर के कई जिलों में ठंड का असर ज्यादा रहा है। सर्दी के इस सीजन में पिछले डेढ़ माह से प्रदेश के अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा है। वही रतलाम में न्यूनतम तापमान  4-5 डिग्री के बीच पहुँच गया था। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे मुख्य वजह उत्तराखंड व हिमाचल क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी है। इस बर्फबारी की मुख्य वजह इस बार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की संख्या में इजाफा होना है।
पिछले वर्षों तक जहां एक माह में चार से पांच बार पश्चिमी विक्षोभ आता था, वहीं इस बार एक माह में आठ से दस बार आया है। यही वजह है कि पिछले चार पांच वर्षों के मुकाबले इस बार ठंड ज्यादा पड़ी है

मालवा में मावठे का इंतजार
सर्दी के मौसम में मावठा फसलों के लिए फायदेमंद माना जाता है। पिछले वर्षों में मालवा क्षेत्र में मावठे की स्थिति रहती थी। दक्षिणी राजस्थान के ऊपरी भाग में जब कभी चक्रवात बनता है तो मावठा गिरता है। इस बार इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग को छोड़ पूरे प्रदेश में मावठा गिरा है। इससे स्पष्ट है कि इस बार मालवा में अब तक मावठे का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!