Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम कोरोना अपडेट: बुधवार को 15 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमितो की संख्या हुई 1850 के पार

खबरगुरु (रतलाम) 30 सितंबर। कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के साथ नए मरीज आने का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमितो की संख्या 1850 के पार हो गई है। पॉजिटिव मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि मथुरी रतलाम के 65 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर के 57 वर्षीय पुरुष, नामली के 50 वर्षीय पुरुष, थावरिया बाजार की 59 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन के 42 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय महिला, फ्रीगंज रोड की 25 वर्षीय महिला, कुमावत पुरा सैलाना के 64 वर्षीय पुरुष, महेंद्र नगर जावरा की 50 वर्ष की महिला, खारवा कला आलोट के 42 वर्षीय पुरुष, वरदान नगर रतलाम के 61 वर्षीय पुरुष, देवरा देव नारायण कॉलोनी के 45 वर्षीय पुरुष, रेस्ट हाउस के पीछे के 53 वर्षीय पुरुष, कांठेड़ परिसर जावरा के 48 वर्षीय पुरुष तथा 35 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव आएं है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!