Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम कोरोना अपडेट: शनिवार को 20 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

खबरगुरु (रतलाम) 15 अगस्त। कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है। जिले में नए मरीज आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिले में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मामलों के साथ ही रतलाम में संक्रमित मरीजों की संख्या 623 हो गई है। अलग-अलग क्षेत्रों से मिले मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

आज मिले 20 सैंपल पॉजिटिव

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रिंगनोद की 60 वर्षीय महिला, आलोट अरिहंत कॉलोनी के 29 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर रतलाम के 41 वर्षीय पुरुष, सिटी हार्ट लोकेंद्र टॉकीज के पास की 48 वर्षीय महिला एवं 17 वर्षीय बालक अरिहंत कॉलोनी के 35 वर्षीय पुरुष, गोपाल गौशाला के 30 वर्षीय पुरुष, महावीर नगर के 64 वर्षीय पुरुष, अरिहंत परिसर के 23 वर्षीय युवक, रत्न राज परिसर के 42 वर्षीय पुरुष, मंडावल तहसील ताल की 62 वर्षीय महिला, सदर बाजार नामली के 60 वर्षीय पुरुष, महावीर नगर रतलाम के 41 वर्षीय पुरुष, अरिहंत परिसर रतलाम के 24 वर्षीय युवक, गंगा सागर कॉलोनी रतलाम के 22 वर्षीय युवक, काटजू नगर रतलाम की 38 वर्षीय महिला, रतनराज कॉलोनी जावरा के 30 वर्षीय पुरुष, नाना साहब का मोहल्ला की 27 वर्षीय युवती, घास बाजार रतलाम के 34 वर्षीय पुरुष, नामली के 31 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव है। आज कुल 20 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

479 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं

गौरतलब है कि आज दिनांक तक कुल पॉजिटिव 623 है। जबकि 479 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। वही 130 का उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या 15 हो चुकी है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!