Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम कोरोना अपडेट: शुक्रवार को 16 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

खबरगुरु (रतलाम) 2 अक्टूबर। रतलाम में कोरोना संक्रमितों के मिलने की गति पर विराम नहीं लग रहा है। हर रोज संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के साथ नए मरीज आने का सिलसिला भी जारी है। शुक्रवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

आज 16 सैंपल पॉजिटिव मिले

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम के 45 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी के 39 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर के 55 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी की 75 वर्षीय महिला, सैनिक कॉलोनी बुद्धेश्वर रोड के 75 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 15 वर्षीय बालक ,दीनदयाल नगर के 23 वर्षीय युवक, तृप्ति नगर के 67 वर्षीय पुरुष ,पिपलोदा कै 40 वर्षीय पुरुष ,रतलाम शुभम परिसर की 60 वर्षीय महिला, नामली की 60 वर्षीय महिला, सनसिटी रतलाम की 64 वर्ष की महिला, बिलपांक की 21 वर्षीय युवती ,सन सिटी कॉलोनी रतलाम की 36 वर्षीय महिला, गांधीनगर रतलाम के 84 वर्षीय पुरुष ,रियावन के 53 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!