Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम कोरोना अपडेट: सोमवार को मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, 55 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष की उपचार के दौरान मौत

खबरगुरु (रतलाम) 30 नवंबर। रतलाम में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। शासन की ओर से दी जा रही चेतावनी को नजरअंदाज करने के कारण कोरोना खतरनाक स्तर पर आ चुका है। 24 घंटे में सोमवार को 26 नए केस आए। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3296 हो गई है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के दीनदयाल नगर के 18 वर्षीय युवक, शिवपुर हाउस के 53 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी के 42 वर्षीय पुरुष, मित्र निवास रोड के 30 वर्षीय पुरुष ,विनोबा नगर के 40 वर्षीय पुरुष, ग्राम पलसोड़ा के 31 वर्षीय पुरुष, अजंता टॉकीज रोड की 54 वर्षीय महिला, गौशाला रोड की 88 वर्षीय महिला, रतलाम जेल के 23 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर के 29 वर्षीय पुरुष, सैलाना उदय विहार के 65 वर्षीय पुरुष, रतलाम काटजू नगर की 23 वर्षीय महिला, तेजा नगर के 42 वर्षीय पुरुष, इंदिरानगर के 53 वर्षीय पुरुष ,सुंदरवन कॉलोनी के 75 वर्षीय पुरुष ,गीता मंदिर क्षेत्र की 51 वर्षीय महिला, टाटानगर के 37 वर्षीय पुरुष ,सुतारो का वास की 22 वर्षीय महिला, कल्याण नगर के 55 वर्षीय पुरुष, टाटानगर की 48 वर्षीय महिला, अंबेडकर नगर के 48 वर्षीय पुरुष, गुलमोहर की 58 वर्षीय महिला, जवाहर नगर की 53 वर्षीय महिला, तिरुपति नगर की 55 वर्षीय महिला, जावरा विवेकानंद कॉलोनी के 29 वर्षीय पुरुष, औद्योगिक थाना जावरा के 61वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव है। कुल पॉजिटिव सैंपल 26 है।

55 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष की उपचार के दौरान मौत

जिले के सैलाना की उदय विहार कॉलोनी के 55 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष जिन्हें 28 नवंबर को भर्ती किया गया था उनकी मृत्यु 30 नवंबर को हो गई है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!