Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: धोलावाड़ में पर्यटन महोत्सव 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक, तैयारियां अंतिम चरणों में, पत्रकार दल ने भ्रमण कर तैयारियों का किया अवलोकन

खबरगुरु (रतलाम) 23 दिसम्बर। रतलाम मुख्यालय के समीप धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में  पर्यटन महोत्सव का आयोजन आगामी 25 दिसंबर से शुरू होकर 5 जनवरी तक  किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न रोमांचक एवं साहसिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पर्यटन महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरणों में है।

पर्यटन प्रेमी कुछ खर्चा करके उठाएंगे बेहतर आउटिंग का आनंद

कोरोना काल में घरों में कैद लोग अपने ही जिले में आउटिंग के साथ खुशियां मनाने एकत्र हो सकेंगे। सरोज सरोवर में जहां जल क्रीड़ा की जाएगी, वहीं आंवला पर्वत पर आराम करेंगे। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने का इंतजाम जिला प्रशासन ने करवाया है। इसके साथ ही भांति भांति के व्यंजनों का लुत्फ भी दिया जाएगा। पर्यटन प्रेमी कुछ खर्चा करके बेहतर आउटिंग का आनंद उठाएंगे।

पत्रकार दल द्वारा भ्रमण कर तैयारियों का किया अवलोकन

जिला मुख्यालय से पत्रकार दल द्वारा भ्रमण कर तैयारियों का अवलोकन किया गया। साथ ही महोत्सव के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी से भी पत्रकार अवगत हुए। अपने भ्रमण के दौरान पत्रकार दल ने टेंट कैंपिंग व्यवस्था देखी। धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में 25 दिसंबर से आयोजित हो रहे 12 दिवसीय पर्यटन महोत्सव के दौरान बोट राइड, वाटर स्कूटर बनाना राइड, वाटर जोर्बिंग इन माउंटेन बाइकिंग, साइकिलिंग बैलेंस द रो, टायर क्राल, मंकी क्राल, वेली क्रॉसिंग, तीरंदाजी, पेंट बाल आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी वहां आलैंड पर वीआईपी टेंट कैंपिंग तथा सामान्य टेंट कैंपिंग की भी व्यवस्था की गई है जिनके लिए शुल्क निर्धारित है इसके अलावा अन्य गतिविधियों भी सशुल्क रहेंगी।

विभिन्न गतिविधियों की दी जानकारी

यहां उपस्थित जिला शहरी विकास अभीकरण के परियोजना अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला ने पत्रकार दल को साथ ही महोत्सव के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे बोट राइड, वाटर स्कूटर, बनाना राइड, मंकी क्रॉल, वैली क्रॉसिंग, टायर क्रॉल, तीरंदाजी इत्यादि संभावित गतिविधियों की जानकारी दी।

शुल्क निर्धारित किया गया, ये है पैकेज 

पर्यटन महोत्सव में हाइलैंड पर वीआईपी टेंट कैंपिंग के लिए 5000 रूपए प्रति टेंट अधिकतम दो व्यक्ति के लिए निर्धारित रहेंगे। इस पैकेज में चाय, नाश्ता, भोजन एवं पार्किंग की गतिविधियां शामिल है। इसी प्रकार सामान्य टेट कैंपिंग में 2000 रूपए एक व्यक्ति के, 2500 रूपए दो व्यक्ति के लिए तथा 3000 रूपए तीन व्यक्तियों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके पैकेज में चाय, नाश्ता, भोजन एवं पार्किंग की गतिविधियां शामिल है।

बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क

पर्यटन महोत्सव में आइलैंड पर वीआईपी टेंट कैंपिंग, सामान्य टेट कैंपिंग की बुकिंग हेतु 07412-267425 के अलावा श्री भंवरलाल सिलावट 7987705363, श्री हिम्मत सिंह डोडिया 9977339295 से भी संपर्क किया जा सकता है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!