Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बुधवार को मिले 41 नए मरीज, संक्रमितो की संख्या हुई 1 हजार के पार

खबरगुरु (रतलाम) 2 सितंबर। रतलाम में कोरोना का ग्राफ थम नहीं रहा है। कोराना मरीजों की आंकड़ा हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। बुधवार को 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रतलाम में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार हो गई है। मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

बुधवार को मिले 41 कोरोना पॉजिटिव मरीज

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात 41 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार केम्पस शिवगढ के 25, 26, 29, 32 तथा 38 वर्षीय पुरुष, रतलाम के पंचमणी अपार्टमेंट के 27 वर्षीय पुरुष, टाटानगर का 30 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 50 वर्षीय महिला तथा 57 वर्षीय पुरुष, न्यू आजाद नगर के 40 वर्षीय पुरुष, वेदव्यास कालोनी की 55 वर्षीय महिला, ग्राम नगरा के 52 वर्षीय पुरुष, रतलाम दीनदयाल नगर के 48 वर्षीय पुरुष, धनजी भाई का नोहरा के 48 वर्षीय पुरुष, सुभाष मार्ग पेटलावद की 65 वर्षीय महिला, रतलाम माणकचौक के 48 वर्षीय पुरुष, रेलवे कालोनी की 30 वर्षीय महिला तथा 33 वर्षीय पुरुष, विद्या विहार नगर की 40 वर्षीय महिला तथा 20 वर्षीय युवक, एमआईजी गंगासागर की 22 वर्षीय युवती, जवाहर नगर के 59 वर्षीय पुरुष, लक्ष्मीनगर की 24 वर्षीय युवती तथा 22 वर्षीय युवक, सेठजी का बाजार की 29 वर्षीय महिला, बागडो का वास की 52 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 25 तथा 27 वर्षीय युवक, लक्कडपीठा की 29 वर्षीय महिला, 8 लेन केम्पस शिवगढ के 30 तथा 37 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार शिवगढ के 25 वर्षीय युवक, शीतला माता मंदिर शिवगढ के 51 वर्षीय पुरुष, 8 लाईन केम्पस शिवगढ के 24 वर्षीय युवक, 28, 31, 46, 49 वर्षीय पुरुष, ग्राम धराड के 36 वर्षीय पुरुष तथा 17 वर्षीय युवक, रतलाम डीडी नगर की 50 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव है। कुल 41 पोजिटिव तथा पेटलावद झाबुआ जिले की एक 65 वर्षीय महिला का सेम्पल भी पाजिटिव है।[divider]

खबरगुरु डॉट कॉम अपने पाठकों से अपील करता है कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ के रूप में एकत्रित ना हो, बाजार जाते वक्त या अन्य किसी व्यक्ति से बातचीत के दौरान सोशल डिस्टेसिंग रखने के साथ ही मुंह पर मास्क लगाकर रखें।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!