Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: पड़ोस में रहने वाली महिलाओं द्वारा मार-पीट करने से व्यथित महिला ने पिया कीटनाशक, हुई मौत

खबरगुरु (रतलाम) 4 अक्टूबर। पड़ोस में रहने वाली महिलाओं द्वारा घर में घुसकर मार-पीट करने से व्यथित महिला ने कीटनाशक पी लिया। पति और पुत्र जब घर आए तो वह अचेत मिली। तत्काल महिला को अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मारपीट करने वाली तीनों महिला फरार हो गई।

घर में घुसकर लाठी-डंडो से की मार-पीट                                                                                   
जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इसरथुनी निवासी रमाबाई पति कारूलाल भाबर 36 वर्षीय का पडोस में रहने वाली सुनीता पति भूरालाल डामर, निर्मला पति सुखराम और इनकी सांस वर्दिबाई पति रामचंद्र डामर से आए दिन विवाद होता था। घटना के दो दिन पूर्व भी मार-पीट करने वाली महिलाओ के परिवार के बच्चो द्वारा रमाबाई के घर के पास वाले कुए में कचरा डालने की बात पर विवाद हुआ था। जिसके चलते शनिवार शाम करीब 4.30 बजे सास बहुओं ने रमाबाई बाई के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडो से मार-पीट की। मारपीट के बाद तीनों महिला घर से फ़रार हो गई।

रात्रि में रमाबाई की हुई मृत्यु

वही मार पीट से घायल रमाबाई ने घर में रखी कीटनाशक की पूरी बोतल पी ली। महिला रमाबाई का पति और पुत्र जब घर पहुंचे तो रमाबाई अचेत अवस्था में पड़ी मिली। जिसके बाद पति ने टेम्पो के माध्यम से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रात्रि में रमाबाई की मृत्यु हो गई।

पुलिस कर रही जांच

मृत्यु के बाद मृतिका के शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौप दिया। मामले में औद्योगिक पुलिस मर्ग क़ायम कर जांच कर रही है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!